किसान क़ानून को लेकर दिल्ली में धरने पर बैठे पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, कहा-मैं हर कुर्बानी दूँगा

By शीलेष शर्मा | Updated: November 4, 2020 17:20 IST2020-11-04T17:19:36+5:302020-11-04T17:20:52+5:30

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब विधान द्वारा पारित क़ानूनों को प्रदेश के राज्यपाल वी पी सिंह स्वीकृति नहीं दे रहे हैं जिसके खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से मिलने का समय माँगा लेकिन राष्ट्रपति ने समय नहीं दिया ,यही कारण है कि समूची पंजाब सरकार धरने पर बैठने को मज़बूर है।  

farmer law Punjab CM Amarinder Singh sitting dharna Delhi 'morcha-bandhi' President situation  | किसान क़ानून को लेकर दिल्ली में धरने पर बैठे पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, कहा-मैं हर कुर्बानी दूँगा

सांकेतिक धरना समाप्त होते ही पंजाब के किसान दिल्ली की ओर कूच शुरू कर देंगे। (photo-ani)

Highlightsसीएम के साथ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी थे। केंद्र सरकार पर हमला बोला।मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में समूची पंजाब सरकार और कांग्रेस के सांसद तथा विधायक राजघाट पहुंचे।सांसद मनीष तिवारी, प्रणीत कौर, नवजोत सिद्दू सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।

नई दिल्लीः कृषि कानून को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर बुधवार को धरना दिया। सीएम के साथ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी थे। केंद्र सरकार पर हमला बोला।

किसानों को न्याय दिलाने के लिए मैं हर कुर्बानी दूँगा, यह बात आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोकमत से बातचीत में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब विधान द्वारा पारित क़ानूनों को प्रदेश के राज्यपाल वी पी सिंह स्वीकृति नहीं दे रहे हैं जिसके खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से मिलने का समय माँगा लेकिन राष्ट्रपति ने समय नहीं दिया ,यही कारण है कि समूची पंजाब सरकार धरने पर बैठने को मज़बूर है।  

उल्लेखनीय है कि आज सुबह मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में समूची पंजाब सरकार और कांग्रेस के सांसद तथा विधायक राजघाट पहुंचे, जहाँ गाँधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन चढ़ा कर धरने के लिये कूच किया। जंतर मंतर पर सभी नेताओं ने दिनभर का सांकेतिक धरना दिया, इनमें सांसद मनीष तिवारी, प्रणीत कौर, नवजोत सिद्दू सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।

सूत्र बताते हैं कि केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिये आज का सांकेतिक धरना समाप्त होते ही पंजाब के किसान दिल्ली की ओर कूच शुरू कर देंगे। इन किसानों को महज़ राज्य सरकार  ही नहीं सभी राजनैतिक दलों का समर्थन प्राप्त है, जिसमें कांग्रेस के अलावा शिरोमणि अकाली दल ,आम आदमी पार्टी शामिल है। इस सूत्र ने बताया कि आंदोलनकारी किसान महिलाओं को साथ लेकर दिल्ली घेरने की योजना बना रहे हैं जिसकी किसान संगठन जल्दी ही औपचारिक घोषणा करेंगे।  

Web Title: farmer law Punjab CM Amarinder Singh sitting dharna Delhi 'morcha-bandhi' President situation 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे