लाइव न्यूज़ :

बरेली में शादी समारोह में गए किसान की हत्या

By भाषा | Updated: May 20, 2021 13:34 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 20 मई बरेली जिले के ग्राम मोहम्मदपुर में शादी समारोह में गए एक किसान की जमीनी विवाद की रंजिश में बुधवार रात हत्या कर दी गयी।

पुलिस ने इस मामले में एक अधिवक्ता सहित आठ लोगों खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और एक व्यक्ति को हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तहसील बहेड़ी के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर में शादी समारोह दावत के दौरान सुरेन्द्र पाल सिंह की वकील सुखदेव से जमीन विवाद को लेकर कहा-सुनी हो गयी। दावत खाकर घर लौटते समय रास्ते में सुखदेव और उसके परिवार के लोगों ने सुरेंद्र पाल सिंह :45: को घेर कर धारदार हथियारों से कथित तौर पर हमला कर दिया।

हमले की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घायल सिंह को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सिंह के भतीजे जसपाल की तहरीर पर सुखदेव समेत रवि ,वेद प्रकाश, सजीव धर्मेंद्र ,जितेंद्र ,मुनेंद्र और हरिद्वार के खिलाफ बलवा और हत्या की धाराओं में शेरगढ़ थाना में मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह