लाइव न्यूज़ :

किसान की पुलिस हिरासत में मौत : परिजन ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप

By भाषा | Updated: December 7, 2020 19:02 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), सात दिसंबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद थाने लाये गए एक किसान की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर उसकी पिटाई किये जाने का आरोप लगाया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने सोमवार को बताया कि मुजरिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के रहने वाले विद्याराम (50) का रविवार की रात अपने पड़ोस के ही लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसे लेकर पुलिस दोनों पक्षो को पकड़ कर थाने ले आयी।

उन्होंने बताया कि थाने में विद्याराम को सीने में दर्द की शिकायत होने पर उसे बिल्सी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से उसे बदायूं रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

हालांकि परिजन का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने विद्याराम को बुरी तरह से पीटा जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजन का यह भी आरोप है कि पुलिस ने एकपक्ष पर ही कार्यवाही की जबकि दूसरे पक्ष को छोड़ दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि विद्याराम के परिजन की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं