लाइव न्यूज़ :

खेत में सिंचाई करते समय ठंड लगने से किसान की मौत

By भाषा | Updated: December 21, 2020 10:26 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 21 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में फसल की सिंचाई करते समय कथित तौर पर ठंड लगने से एक किसान की रविवार को मौत हो गयी।

जिला अस्पताल के आपातकालीन सेवा के अधिकारी डॉ. अभिषेक ने सोमवार को बताया, "पचनेही गांव के किसान रामकिशोर (62) को रविवार को यहां मृत अवस्था में लाया गया था। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ठंड लगने से उनकी मौत हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।"

देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आरके सिंह ने किसान के बेटे सुशील के हवाले से बताया, "रामकिशोर रविवार को खेत में गेंहू की फसल की सिंचाई करते समय ठंड लगने से बेहोश हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।"

सिंह ने बताया, "परिजन के अनुसार ठंड लगने से किसान की मौत हुई। घटना की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां