लाइव न्यूज़ :

आगरा में रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत

By भाषा | Updated: November 11, 2021 23:22 IST

Open in App

आगरा, 11 नवंबर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव रीछापुरा में खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर के रोटावेटर पर बैठा किसान अचानक उसमें फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि रीछापुरा गांव निवासी प्रदीप सिंह उर्फ दरोगा (40) बुधवार देर शाम गांव के ही रोटावेटर से खेत की जुताई करा रहा था। जुताई के दौरान वह ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर पर बैठा था और अचानक झटका लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया।

उन्होंने बताया कि घटना में किसान रोटावेटर में फंस गया और उसके दोनों पैर कट गए। मौके पर पहुंचे परिजन गंभीर घायल अवस्था में सिंह को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना जैतपुर के निरीक्षक विपिन गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने मृतक किसान का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच