लाइव न्यूज़ :

किसान प्रदर्शन: सरकार का दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा निलंबित करने का आदेश

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा 12 घंटे के लिए बंद करने का मंगलवार को आदेश जारी किया।

दूरसंचार विभाग के मुताबिक संचार सेवा प्रदाताओं को भेजे गये एक सरकारी आदेश में गणतंत्र दिवस के दिन सिंघू, गाजीपुर, टीकरी, मुकरबा चौक और नांगलोई तथा उनसे लगे दिल्ली के इलाकों में दोपहर 12 बजे से रात 11 बज कर 59 मिनट तक इंटरनेट सेवा अस्थायी तौर पर स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सरकार ने जन सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दूरसंचार सेवाओं पर अस्थायी रोक (जन आपात या जन सुरक्षा) नियम, 2017 को लागू किया है।’’

दूरसंचार विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश स्थानीय कानून और प्रशासनिक आदेश के तहत जारी किया गया है, ना कि विभाग के द्वारा।

प्रदर्शन स्थलों के नजदीक के इलाकों में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके इलाके में इंटरनेट सेवा निलंबित होने के बारे में उनके मोबाइल पर ‘एसएमएस’ (संदेश) आ रहे हैं।

एक दूरसंचार कंपनी द्वारा भेजे गये एसएमएस में कहा गया है, ‘‘सरकार के निर्देशों के मुताबिक, इंटरनेट सेवाएं आपके इलाके में अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है, जिसके चलते आप इन सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे। सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद आप इंटरनेट सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस