किसान प्रदर्शन: दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को बंद रास्तों से बचने को कहा

By भाषा | Updated: December 10, 2020 11:34 IST2020-12-10T11:34:05+5:302020-12-10T11:34:05+5:30

Farmer demonstration: Delhi traffic police asks people to avoid the closed roads | किसान प्रदर्शन: दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को बंद रास्तों से बचने को कहा

किसान प्रदर्शन: दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को बंद रास्तों से बचने को कहा

नयी दिल्ली,10 दिसंबर केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच दिल्ली यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को लोगों को बंद रास्तों के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने लोगों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी।

पुलिस ने ट्वीट करके कहा कि टिकरी और ढांसा बॉर्डर यातायात के लिए अब भी बंद हैं, वहीं झटीकरा बॉर्डर हल्के वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए खुला है।

उन्होंने ट्वीट करके कहा कि हरियाणा जाने के लिए झाडौदा, धौराला, कापसहेड़ा,बडूसराय,रजोकरी एनएच-8,बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार और डुंडाहेडा बॉर्डर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मार्ग परिवर्तित करने से वैकल्पिक मार्गों पर भारी यातायात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmer demonstration: Delhi traffic police asks people to avoid the closed roads

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे