लाइव न्यूज़ :

किसान दंपति की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

By भाषा | Updated: October 29, 2021 10:42 IST

Open in App

राजनांदगांव, 29 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने किसान दंपति का शव बरामद किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के घुमका थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलोनी गांव में पुलिस ने बृहस्पतिवार को किसान महावीर सिंह जाट (42) और उनकी पत्नी मीनाक्षी जाट (37) का शव खेत किनारे बने घर से बरामद किया है। दोनों के सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार के निशान हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि महावीर सिंह जाट पत्नी मीनाक्षी के साथ पिछले करीब दो वर्ष से सलोनी गांव में वाणीराव देशमुख की जमीन लेकर उसमें अनुबंध के तहत खेती कर रहे थे। उनके परिवार के अन्य सदस्य हरियाणा के कैथल जिले में रहते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी खेत के करीब एक घर में रहते थे। बृहस्पतिवार 28 अक्टूबर की सुबह जब मजदूर खेत पहुंचे तब उन्होंने घर में ताला लगा हुआ देखा। जबकि 27 अक्टूबर की शाम को मजदूर काम कर वापस लौटे थे तब उस दौरान पति-पत्नी घर पर ही थे।

उन्होंने बताया कि घर पर ताला देख मजदूरों ने खेत मालिक वाणीराव को इसकी सूचना दी तथा इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस दल ने जब ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया तब वहां किसान दंपति का खून से लथपथ शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि किसान महावीर सिंह की राज्य के अन्य जिलों में तथा मध्य प्रदेश के कटनी जिले में भी जमीन है। वह सलोनी गांव में वाणीराव की 28 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है