लाइव न्यूज़ :

करंट लगने से किसान दंपति की मौत

By भाषा | Updated: March 29, 2021 14:09 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 29 मार्च उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में सोमवार की सुबह खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) दिनेश द्विवेदी ने बताया कि हंडौर गांव के रहने वाले राम लखन वर्मा (40) पत्नी गायत्री वर्मा (38) के साथ सुबह खेत में सिंचाई करने गये थे तभी हाई वोल्टेज तार उन पर गिर गया, जिससे करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

द्विवेदी ने बताया कि किसान दंपति को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लापरवाही बरतने वाले बिजली कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह