लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के ‘‘परजीवी’’ कहने से किसान समुदाय को गहरा दुख पहुंचा: किसान नेता

By भाषा | Updated: February 13, 2021 23:23 IST

Open in App

गाजियाबाद, 13 फरवरी केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों के नेताओं ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को ‘‘परजीवी’’ कहे जाने से किसान समुदाय को बहुत गहरा दुख पहुंचा है।

किसान नेताओं ने समुदाय का आह्वान किया और कहा कि वह ‘‘कूटनीतिक गाली गलौज’’ का जवाब ‘‘कूटनीतिक दंड’’ के जरिए सरकार को खारिज करके दे।

दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गाजीपुर में संवाददाताओं से बातचीत में किसान नेताओं दर्शन पाल, बलबीर सिंह राजेवाल, गुरनाम सिंह चढूनी और राकेश टिकैत ने यह बात कही।

किसान नेताओं ने रविवार को देशभर में कैंडल मार्च और टॉर्च जुलूस निकालने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों और दिल्ली की सीमाओं पर नवंबर से चल रहे आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘यह आयोजन रात सात से आठ बजे तक किया जाएगा।’’

पाल ने कहा कि किसान पंचायतों के जरिए वे सरकार पर अपनी मांग मानने के लिए दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि प्रदर्शन खत्म हो सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान में पूरे देश के किसान शामिल हैं।’’

ब्रिटेन की संसद में किसान आंदोलन पर चर्चा का जिक्र करते हुए पाल ने कहा, ‘‘सरकार को हमारी समस्या को समझना चाहिए।’’

राजेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में किसानों को ‘‘कूटनीतिक गालियां’’ दीं।

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों को परजीवी बताकर उन्होंने पूरे किसान समुदाय को बहुत गहरी चोट पहुंचाई है। प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य के जरिए देश के किसानों को जो जख्म दिए हैं उन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।’’

राजेवाल ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ ‘‘कूटनीतिक गाली गलौज’’ की है और किसानों को इसे खारिज कर ‘‘कूटनीतिक दंड’’ देना चाहिए।

चढूनी ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक किसान दिल्ली की सीमाओं से हटने वाले नहीं हैं।

टिकैत ने कहा कि किसान ‘‘दिल्ली के अतिथि’’ हैं जो राष्ट्रीय राजधानी में आते रहेंगे और अपने खेतों की देखभाल के लिए घर भी जाते रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन वार्ता का माध्यम सिंघू बॉर्डर ही होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग