लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में किसान ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:15 IST

Open in App

रायपुर, 14 जून छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को किसान का एक कथित पत्र मिला है जिसमें राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरेंगा गांव में गत 12 जून को किसान सरजू राम यादव (64) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि पुलिस को जब किसान की मृत्यु की जानकारी मिली तो घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने किसान का एक कथित पत्र बरामद किया जिसमें लिखा है कि उसकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। पत्र में राजस्व विभाग के कर्मचारी समेत तीन लोगों पर सीमांकन के लिए परेशान करने का उल्लेख है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि किसान ने एक व्यक्ति से पैसे उधार लिए थे जो उसपर पैसे वापस करने का दबाव बना रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने बताया कि किसान द्वारा लिखे गए पत्र की जांच की जा रही है। पत्र में कुछ लोगों पर आरोप लगाया गया है।

पटेल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?