लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में बिजली के भारी भरकम बिल को लेकर किसान ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: February 14, 2021 17:03 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), 14 फरवरी अलीगढ़ जिले में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने और बिजली का भारी भरकम बिल देने के बाद एक किसान ने आत्महत्या कर ली। पीड़ित के परिवार ने यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार को अतरौली तहसील के सुनहरा गांव में हुई, जब अधिकारियों ने किसान रामजी लाल (50) के घर पहुंचकर उन्हें 1,50,000 रुपये का बिजली बिल सौंप दिया।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रामजी लाल के शव को बिजली विभाग के स्‍थानीय कार्यालय के सामने रखकर एसडीओ और जूनियर इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति को काबू में किया और आवश्‍यक प्रक्रिया के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।

पीड़ित के परिवार का आरोप है, ‘‘अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के सुनहरा गांव में अधिकारी ने रामजी लाल को थप्‍पड़ मार दिया था, जिससे क्षुब्‍ध होकर किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।’’

किसान के भतीजे रामचरण और परिवार के अन्‍य सदस्‍यों ने पुलिस थाना बरला में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि बिजली बिल के 1500 रुपये की राशि को गलत तरीके से एक लाख 50 हजार रुपये दिखाया गया था।

उन्होंने शिकायत में कहा है कि पिछले कई दिनों से रामजी लाल बिल में सुधार कराने के लिए भागदौड़ कर रहा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस बीच अतरौली के उप जिलाधिकारी पंकज कुमार ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जो भी लोग दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया