लाइव न्यूज़ :

बांदा में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: December 29, 2021 12:54 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 29 दिसंबर जिले के पैलानी क्षेत्र में कथित तौर पर कर्ज के बोझ तले दबे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को खप्टिहा कलां गांव में किसान रामस्वरूप यादव (38) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि किसान के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, मृत किसान के चाचा घसीटा यादव ने कहा कि रामस्वरूप ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत एक बैंक की पैलानी शाखा से 46 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जिसका वसूली नोटिस आ गया था।

उन्होंने कहा कि किसान की पांच बीघा कृषि भूमि में मसूर की फसल भी सूख गई और संभवतः कर्ज एवं फसल सूखने से परेशान होकर रामस्वरूप ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव