लाइव न्यूज़ :

बांदा में किसान ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: December 4, 2020 10:34 IST

Open in App

बांदा (उप्र), चार दिसंबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के बरई मानपुर (शेरपुर) गांव में एक किसान ने खेत में लगे पेड़ से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

किसान आवारा मवेशियों से फसल की रखवाली के लिए खेत में ही रात गुजारा करता था।

गिरवां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलजीत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि "बृहस्पतिवार को बरई मानपुर (शेरपुर) गांव में किसान चुनबद्दी (55) का शव उसके खेत में लगे बबूल के पेड़ से लटका हुआ पाया गया।"

उन्होंने बताया, "किसान आवारा मवेशियों से फसल की रखवाली के लिए खेत में ही रात गुजारा करता था। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और घटना की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है।"

किसान की पत्नी गंगिया देवी के हवाले से एसएचओ ने बताया, "उसके पति पर ढाई लाख रुपये सरकारी बैंक का कर्ज था, जिसे वापस करने का दबाव था। संभवतः कर्ज वापसी के दबाव में उसने आत्महत्या की होगी। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह