लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद: युवा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: December 23, 2020 23:33 IST

Open in App

फरीदाबाद, 23 दिसम्बर हरियाणा में फरीदाबाद के ऐतमादपुर की श्रमिक विहार कालोनी में बुधवार को दिनहाड़े कार में सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवा नेता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-31 के प्रभारी संदीप अपनी टीम के साथ पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मौके पर फोरेंसिक की टीम ने भी सुराग जुटाए।

बताया जाता है कि मृतक मनोज भाटी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से जुड़े हुए थे और बीते विधानसभ चुनावों में बतौर प्रत्याशी चुनाव भी लड़े थे।

थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार मृतक भी कार में सवार था, करीब छह-सात गोलियां बदमाशों ने चलाई हैं, जिसमें कई गोली गाड़ी में लगी हैं। वहीं, मृतक को कितनी गोली लगी हैं, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा।

उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके। पता चला है कि हमलावर दो कारों में सवार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू