फरीदाबाद : झील में डूबने से दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:47 IST2021-08-22T20:47:44+5:302021-08-22T20:47:44+5:30

Faridabad: Two youths died due to drowning in the lake | फरीदाबाद : झील में डूबने से दो युवकों की मौत

फरीदाबाद : झील में डूबने से दो युवकों की मौत

फरीदाबाद जिले स्थित सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अरावली में बनी कृत्रिम झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शिव दुर्गा विहार निवासी कुलदीप सिंह और उसके पड़ोसी पंकज तिवारी के रूप में हुई। दोनों की उम्र 23-24 साल थी। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उनके दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि शिव दुर्गा विहार निवासी जगदीश चंद और जयकृष्ण तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे कुलदीप सिंह और पंकज तिवारी शनिवार शाम तीन बजे से लापता थे। प्रवक्ता ने तहरीर के हवाले से बताया कि दोनों के परिजन अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूरजकुंड थाने से सूचना मिली कि दोनों झील में डूब गए हैं। मृतकों के पिता जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने दिल्ली निवासी अमन सूद और परितोष से उनकी मुलाकात कराई। दोनों ने बताया कि वे कुलदीप और पंकज के दोस्त हैं और चारों झील में नहाने गए थे। वहां कुलदीप और पंकज झील में डूब गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Faridabad: Two youths died due to drowning in the lake

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Kuldeep Singh