लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद: टीटू कॉलोनी की झुग्गियों में लगी आग, दो बच्चों की झुलसने से मौत

By भाषा | Updated: December 19, 2020 17:51 IST

Open in App

फरीदाबाद, 19 दिसम्बर । फरीदाबाद जिले के टीटू कालोनी स्थित झुगिगयों में लगी आग की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और घटना की जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार टीटू कालोनी में बनी झुगिगयों में शनिवार को अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कई झुगिगयां इनकी चपेट में आ गई।

उन्होंने बताया कि आग की वजह से इन झुगिगयों में रहने वाले पांच वर्षीय किट्टू व तीन वर्षीय बिट्टू झुलस गए, परिजन गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ने गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया परंतु तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, परंतु इसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो