लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद: सुशांत के पिता का दिल का ऑपरेशन किया गया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:39 IST

Open in App

फरीदाबाद, 21 दिसंबर बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह का सोमवार को सेक्टर-21ए स्थित एशियन अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन किया गया। उन्हें शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के चलते भर्ती कराया गया था।

हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अमित चौधरी ने सोमवार सुबह उनका ऑपरेशन किया। यह ऑपरेशन करीब तीन घंटे चला।

इस संबंध में इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी वायरल हो रही है। इसमें अस्पताल में केके सिंह अपनी दो बेटियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। सुशांत की मृत्यु के बाद से केके सिंह अपनी बेटी श्वेता एवं दामाद पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के साथ फरीदाबाद में रह रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को अचानक सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने आपसी परामर्श के बाद सोमवार सुबह ऑपरेशन करने का फैसला किया था। अस्पताल के निदेशक डा. पांडे ने बताया कि उनकी हालत में पहले से सुधार है।

बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सुशांत के पिता केके सिंह बेटे की मौत के मामले की पैरवी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर