लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद: हेरोइन की खेप बरामद होने के बाद किरायेदारों का सत्यापन करेगी पुलिस

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:58 IST

Open in App

फरीदाबाद, 11 जुलाई दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ द्वारा जब्त की गई हेरोइन की खेप के तार अफगानिस्तान और ईरान के बाद हरियाणा से भी जुड़े हैं। इस खुलासे के बाद अब हरियाणा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और एसएचओ को आदेश दिए हैं कि अगले 15 दिन के अंदर सभी किरायेदारों का सत्यापन किया जाए क्योंकि आरोपी किराये पर फ्लैट लेकर ही पूरा रैकेट चला रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने जिस फ्लैट से करीब 350 किलोग्राम हेरोइन बरामद की वो फरीदाबाद की एक बड़ी सोसायटी में है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2500 करोड़ रुपये आंकी गई है। यहीं से ये तस्कर अलग-अलग जगहों तक नशा पहुंचाते थे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपियों ने खुलासा किया कि वह अफगानी नागरिक ईशा खान के लिए काम करते हैं, जो फिलहाल अफगानिस्तान में है। उसने यह हेरोइन पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह और गुरजोत सिंह को पहुंचाने के लिए दी थी। वह फरीदाबाद की एक बड़ी सोसायटी से ड्रग्स रैकेट चला रहे थे। दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने वहां छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह पुर्तगाल में छिपे नवप्रीत सिंह उर्फ नव के लिए काम करते हैं। नवप्रीत से उनकी मुलाकात कपूरथला जेल में हुई थी। रिजवान के इशारे पर गुरुग्राम से अफगानी नागरिक हजरत अली को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का काम हेरोइन को दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब और हरियाणा तक पहुंचाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल