लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद : पलवल से आए किसानों को पुलिस ने प्रवेश करने से रोका, धरने पर बैठे किसान

By भाषा | Updated: December 4, 2020 19:12 IST

Open in App

फरीदाबाद, चार दिसंबर नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को पलवल से फरीदाबाद के बदरपुर बॉर्डर जा रहे किसानों को फरीदाबाद पुलिस ने जिले में प्रवेश नहीं करने दिया, जिसके बाद गुस्साए किसान सीकरी बॉर्डर पर ही धरने पर बैठ गए।

पुलिस प्रवक्ता आदर्शदीप के अनुसार, कई घंटे तक सड़क पर बैठने के बाद दिल्ली कूच के लिए पलवल से निकला किसानों का जत्था फरीदाबाद सीकरी बॉर्डर को पार कर गया।

किसान आगे बढ़ते हुए झाड़सेंतली पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान, किसानों ने फैसला लिया कि वह रात्रि को यहीं ठहरेंगे और सुबह आगे बढ़ेंगे। किसानों को बदरपुर से पहले रोकने के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई है। गौरतलब है कि तीन दिसंबर को कृषि कानूनों के विरोध में पलवल से किसानों का जत्था दिल्ली कूच के लिए निकला था और चार दिसंबर को फरीदाबाद सिकरी बॉर्डर पहुंचा, जहां पर फरीदाबाद पुलिस ने किसानों के जत्थे को कई घंटे रोके रखा। पुलिस द्वारा कई घंटे रोकने के बाद उग्र हुए किसानों ने बैरिकेड को हटाते हुए फरीदाबाद में प्रवेश किया।

किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे हैं और देश का कानून उनको विरोध करने का अधिकार देता है। किसानों का जत्था रात को झाड़सेंतली गांव में रुकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos