लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद : लोहे की सरिया से हमला कर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

By भाषा | Updated: November 11, 2021 23:15 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा), 11 नवंबर जिले के जवाहर कॉलोनी में बदमाशों ने लोहे की सरिया से हमला कर 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर भगत सिंह की हत्या कर दी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, भगत के बड़े भाई रणजीत ने अपनी तहरीर में बताया है कि बुधवार की रात भगत दुकान से दूध लेकर घर लौट रहा था। उसी दौरान मकान के पास ही गली के अंदर गुरमीत और बाबू नेपाली सहित चार लड़ने उसका इंतजार कर रहे थे।

तहरीर के अनुसार, गली में शोर सुनकर रणजीत जब बाहर निकला तो उसने देखा कि भगत सड़क पर औंधे मुंह पड़ा है चारों लड़के उसे लोहे की सरिया और डंडों से मार रहे हैं।

शिकायत के अनुसार, रणजीत ने जब अपने भाई को बचाने की कोशिश तो आरोपियों ने उसे भी मारने की धमकी दी और भगत की फिर से पिटाई करने लगे। कुछ देर बाद वे वहां से चले गए।

पुलिस ने बताया कि घटना में भगत के सिर में गंभीर चोटें आई और सिर से बहुत ज्यादा खून बह गया। भगत के परिजन उसे इलाज के लिए पहले बीके तथा बाद में फोर्टिस अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रणजीत की तहरीर के आधार पर सारण थाना पुलिस ने गुरमीत और बाबू नेपाली सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या व जान से मारने की धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद भगत का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र