लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद : अरावली में बने अवैध फार्म हाउस को ध्वस्त किया गया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 19:23 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा), 10 अगस्त जिले में संरक्षित अरावली क्षेत्र में बने निर्माणों को ध्वस्त करने की मंगलवार को फिर शुरू हुई। वन विभाग और नगर निगम ने फरीदाबाद- सूरजकुंड रोड पर बने एक फार्म हाउस को मंगलवार को ध्वस्त किया।

जिला वन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि फार्म हाउस के संचालक के पास सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) व एनओसी नहीं थी। उन्होंने बताया कि अभी जांच की जा रही है कि ऐसे और कितने फार्म हाउस हैं। जल्द उन्हें भी तोड़ा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 23 जुलाई को उच्चतम न्यायालय ने अरावली में अवैध निर्माणों को तोडऩे के आदेश दिए थे। इस बीच, वन विभाग द्वारा अरावली में अवैध निर्माणों का ड्रोन सर्वेक्षण कराया जा रहा है।पहले यहां अवैध निर्माणों की संख्या 140 बताई जा रही थी, लेकिन अब पता चला है कि इनकी संख्या कहीं अधिक है।

राजकुमार ने बताया कि संज्ञान में आया है कि मेवला महाराजपुर, अंखीर, बडख़ल, अनंगपुर, लकडपुर, भांखरी, पाली, धौज, मांगर, सिलाखड़ी, कोट तथा सिरोही, खोरी जमालपुर, गोठड़ा मोहत्ताबाद के पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम (पीएलपीए) 1900 के तहत अधिसूचित क्षेत्र में फार्महाउस और अनाधिकृत निर्माण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल