लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट, फरीदाबाद- गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को मंजूरी, 40 मिनट में घंटों का सफर

By भाषा | Updated: December 24, 2018 19:37 IST

फरीदाबाद से गुरुग्राम तक इस परियोजना पर करीब 5900 करोड़ की लागत आएगी, जिसकी डीपीआर छह महीने में तैयार होगी। इस मार्ग पर मार्च, 2021 से मेट्रो के संचालित होने की संभावना है। 

Open in App

केंद्र सरकार ने फरीदाबाद के लोगों को नववर्ष का तोहफा देते हुए फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच लंबित महत्वाकांक्षी मेट्रो परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी। 

फरीदाबाद से गुरुग्राम तक इस परियोजना पर करीब 5900 करोड़ की लागत आएगी, जिसकी डीपीआर छह महीने में तैयार होगी। इस मार्ग पर मार्च, 2021 से मेट्रो के संचालित होने की संभावना है। 

गुर्जर ने बताया कि इस बाबत केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से 13 दिसंबर को इस परियोजना की मंजूरी का पत्र उनके पास आया है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के बाटा चौक स्टेशन से गुडग़ांव तक सात स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें बडखल एन्क्लेव, पाली क्रेशर जोन, भाटी माईन्स, मांडी, सुशांत सेक्टर-54, सेक्टर-45 व हुडा सिटी सेंटर गुडग़ांव होंगे। खबरों के मुताबिक इस रूट में डेढ़ घंटे का सफर चालीस मिनट में पूरा हो जाएगा। 

इस मेट्रो परियोजना की लम्बाई 30.38 किलोमीटर की होगी और यह पूरी तरह से एलिवेटिड होगा।

टॅग्स :मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

भारतNamo Bharat: गुरुग्राम जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम, रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा-फरीदाबाद- गुरुग्राम; ये है पूरा प्लान

क्राइम अलर्टतिलक नगरः क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा, आपस में लड़े 3 नाबालिग, 15 वर्षीय किशोर की मौत

भारतक्या है दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर? ₹30,274 करोड़ खर्च, लगभग 82.15 किमी तक फैला

भारतNamo Bharat Train: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, अब घंटों का सफर होगा मिनटों में पूरा; जानें इसके बारे में सबकुछ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया