लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद : होटल के कमरे में लहूलुहान हालत में मिली युवती, पुलिस जांच में जुटी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:39 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा), 29 नवंबर शहर के एक होटल के कमरे में युवती के लहूलुहान अवस्था में मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि एनआईटी के पांच नंबर स्थित रेलवे रोड पर बने होटल ऑर्किड में आज सुबह एक जोड़े ने कमरा बुक कराया था। दोपहर बाद युवक अकेले कमरे से निकल बाहर चला गया, लेकिन काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर होटल के कर्मचारियों ने जब उसे खोला तो देखा की युवती का गला काटा हुआ है और वह खून से लथपथ पड़ी हुई है।

उन्होंने कहा, होटल के कर्मचारियों ने बताया कि कमर बुक कराने के लिए दिए गए पहचान पत्र के अनुसार युवक का नाम यश अग्रवाल है जो एसजीएम नगर का रहने वाला है। वहीं युवती की पहचान 23 वर्षीय ज्योति रानी के रूप में हुई है, जो रामपुर उत्तरप्रदेश की रहने वाली है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस फिलहाल युवक की तलाश में है और आगे की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए