लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद: उप मुख्यमंत्री ने राशन डिपो से संबंधित पूरा विवरण बोर्ड पर लिखने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:41 IST

Open in App

फरीदाबाद, 28 जून हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सभी राशन डिपो के बाहर डिपो संचालक का नाम, मोबाइल नंबर और भंडार की पूरी जानकारी बोर्ड पर लिखे जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यह कार्य 15 दिनों में पूरा किया जाए और निरीक्षक स्तर का एक अधिकारी इनकी लगातार निगरानी भी करे।

उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक मामले पर सुनवाई करते हुए उक्त निर्देश दिए। बैठक में 16 परिवाद रखे गए जिनमें से 14 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

इस दौरान चौटाला ने फेरस मेगापोलिस सिटी के एक अन्य मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि जिन लोगों ने यहां अपने भूखंड बुक करवाए हैं और वह उनकी रजिस्ट्री करवाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें विकल्प दिया जाए और जिन लोगों को अपना पैसा वापस करवाना है तो वह राशि वापस भी ले सकते हैं।

उन्होंने इसके लिए एडीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी को इस पूरे मामले में सभी लोगों से बातचीत कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी आरसी भाटिया द्वारा ग्रीन इस्टेट कंपनी की नवीन सहकारी हाउस बिल्डिंग सोसाइटी लिमिटेड के संबंध में दी गई एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चौटाला ने कहा कि इस मामले को गुरुग्राम की सरस्वती कुंज सोसायटी की तर्ज पर निपटाया जाएगा। इसकी प्रतिदिन मानिटरिंग की जाएगी और इसके लिए उन्होंने एसडीएम फरीदाबाद, वरिष्ठ एसीपी के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन करने के निर्देश भी दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर