लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद : अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्कर के रिश्तेदार के घर छापा मारा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 23:29 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा) आठ नवंबर पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार देर रात सेक्टर-23 में स्थित एक मादक पदार्थ तस्कर के रिश्तेदार के घर छापा मार कर एक करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने यह रकम बाद में आयकर विभाग को सौंप दी।

पूरी कार्रवाई के प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि उन्हें रविवार देर शाम सूचना मिली कि तस्कर विजेंद्र उर्फ लाला के रिश्तेदार (साला) अमित के सेक्टर-23 स्थित मकान में भारी मात्रा में स्मैक का खेप आया हुआ है, जिसे जल्दी ही बाजार में उतारा जाना है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एक विशेष दल छापा मारने पहुंचा। तलाशी के दौरान टीम को बेड बॉक्स के अंदर रखा हुआ एक बैग मिला, जिसमें दो-दो हजार और 500-500 रुपये के नोट भरे हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि गिनती करने पर कुल रकम एक करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपये निकली।

उन्होंने बताया कि मौके पर नशीला पदार्थ नहीं मिला, इसलिए पुलिस ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने बताया कि बरामद नकदी के साथ-साथ पूरा मामला आयकर विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू