लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद : ट्यूबवेल कनेक्शन के विवाद में चचेरे भाई की हत्या

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:33 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा), 28 दिसंबर फरीदाबाद जिले के पाखल गांव में मंगलवार को ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में चार चचेरे भाइयों ने अपने ही ताऊ के बेटे की फरसे से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने मृतक के पिता कृष्ण कुमार की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है जिनमें हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत उपनिरीक्षक भी शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि घटना धौज पुलिस थाना के अंतर्गत पाखल गांव की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक पीड़ित राकेश कुमार (37) की हत्या उसके चचेरे भाइयों ने तब हत्य की जब वह अपने बच्चों को स्कूल बस से लाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान ललित, भाविंदर और सोनू के तौर पर की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!