लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद : खोरी वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:31 IST

Open in App

फरीदाबाद(हरियाणा), 16 जुलाई उच्चतम न्यायालय के आदेश पर फरीदाबाद जिले के लकड़पुर गांव स्थित खोरी वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा। फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देश व मानवता के आधार पर अतिक्रमण हटाने के दौरान विस्थापित हो रहे लोगों के रहने की अस्थायी व्यवस्था राधास्वामी सत्संग ब्यास में की गई है जहां पर उन्हें भोजन आदि मुहैया कराई जा रही है।

डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि राधास्वामी सत्संग ब्यास में विस्थापितों के रहने की व्यवस्था जिला रेडक्रास सोसायटी ने की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा घोषित की गई पुर्नवास योजना के तहत भी खोरी क्षेत्र के लोग अब बड़ी संख्या में पंजीकरण के लिए आगे आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपने मकान खाली कर पंजीकरण करवाने वालों को प्राथमिकता के आधार पर डबुआ कालोनी व बापू नगर में ईडब्लूएस कोटे के तहत मकानों का आवंटन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन