लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद : नाली को लेकर हुए झगड़े के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:44 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा), 28 दिसंबर फरीदाबाद जिले के तिगांव में नाली को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प के बाद 25 वर्षीय पंकज नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार तिगांव के रहने वाले सोनू ने तिगांव पुलिस थाना में तहरीर दी है कि उसके चचेरे भाई पंकज और चाचा राजबीर अपने घर के पानी की निकासी के लिए नाली में पाइप डाल रहे थे जिसका पवन व उसके परिवार ने विरोध किया।

तहरीर के मुताबिक इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में दोपहर बाद करीब ढाई बजे झगड़ा हो गया, झगड़े की शिकायत करने पंकज और उसका पिता राजबीर तिगांव थाने में गए थे और लौटने पर पवन आदि ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

शिकायत के मुताबिक शाम के 4.30 बजे जब पंकज मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था तभी रास्ते में पवन, राहुल, नरेश, शिमला, धर्मी उर्फ धर्मवीर व लालाराम ने घेर लिया और चाकू से उसपर हमला किया जिसकी बाद में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिरजों को सौंप दिया गया है। एक आरोपी लालाराम को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू