लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद : गुलेल की मदद से वाहनों से कीमती सामानों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:17 IST

Open in App

फरीदाबाद, 26 नवम्बर हरियाणा के फरीदाबाद शहर के पॉश इलाकों में पिछले करीब एक साल से पार्किंग, सडक़ किनारे व ऑफिस के बाहर खड़ी गाडियों के शीशे को गुलेल से तोडकऱ लैपटॉप, पर्स, कागजात इत्यादि चुराने के आरोपी इम्तियाज उर्फ अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता अपराध शाखा की फरीदाबाद सेक्टर-30 की टीम ने प्राप्त की।

पुलिस उपायुक्त (अपराध)नरेंद्र कादयान ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी शातिर किस्म का चोर है और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चोरी की लगभग 200 वारदातों को अंजाम दे चुका है। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले वह किसी दूसरे स्थान से मोटरसाइकिल चोरी करता था और फिर उसी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी दूसरे स्थान से दूसरी चोरी को अंजाम देता था।

कादयान ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले ही नहरपार इलाके से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा तोडकऱ उसमें रखी लाइसेंसी पिस्तौल सहित अन्य कीमती सामान की चोरी की थी।

उन्होंने बताया कि अरमान को फरीदाबाद अपराध शाख पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।वह वर्ष2016 से अबतक चोरी के 15 मामलों में जेल जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos