लाइव न्यूज़ :

फरहान खान और अंकिता लोखंडे ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली

By भाषा | Updated: May 8, 2021 18:32 IST

Open in App

मुंबई, आठ मई अभिनेता फरहान खान, गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने शनिवार को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली।

तीनों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

फरहान (47) ने ट्वीट किया कि उन्होंने यहां अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में स्थित टीकाकरण केन्द्र में टीका लगवाया।

उन्होंने लिखा, ''अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में टीके की पहली खुराक ली। सुव्यवस्था के लिये बीएमसी और मुंबई पुलिस का धन्यवाद। ''

लोखंडे (36) ने टीका लगवाने की अपनी वीडियो इंस्टाग्राम पर डाली, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ''मैंने टीका लगवा लिया है, जितना जल्दी हो सके आप भी लगवा लें।''

चौधरी ने अपनी पत्नी देबीना बनर्जी के साथ टीका लगवाया।

उन्होंने लिखा, ''कृप्या,अगर-मगर के चक्कर में न पड़ें। टीकाकरण न केवल आपके लिये बल्कि आपके आसपास के लोगों के लिये भी बहुत महत्वपूर्ण है।''

इस बीच, अभिनेत्री प्रीति जिंटा, अभिनेता अनुपम खेर और फिल्मकार तरुण मनसुखानी ने टीके की दूसरी खुराक ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान