लाइव न्यूज़ :

देश के 3,900 से अधिक शहरों और कस्बों के दर्शकों ने देखी फरहान अख्तर की 'तूफान' : अमेजन

By भाषा | Updated: July 29, 2021 19:16 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' को पहले सप्ताह में किसी भी अन्य हिंदी फिल्म की तुलना में अमेजन प्राइम वीडियो पर सबसे अधिक लोगों ने देखा है और इसकी रिलीज के पहले सात दिनों में 3,900 से अधिक शहरों और कस्बों के दर्शकों ने इसका लुत्फ उठाया है।

अमेजन प्राइम वीडियो ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। प्राइम वीडियो ने कहा कि 26 और 27 जुलाई को प्राइम डे के अवसर पर रिकॉर्ड दर्शकों ने प्राइम वीडियो पर फिल्म का लुत्फ उठाया।

राकेश ओम प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म तूफान में मृणाल ठाकुर और परेश रावल भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

प्राइम वीडियो की विज्ञप्ति के मुताबिक बॉक्सिंग विषय को केन्द्र में रखकर बनाई गयी फिल्म तूफान को 160 से अधिक देशों में देखा गया।

अमेजन प्राइम वीडियो ने बताया कि अन्य स्थानीय भाषाओं में बनने वाली फिल्मों को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। ‘नरप्पा’ (तेलुगु), ‘सरपट्टा परंबरई’ (तमिल) और ‘मलिक’ (मलयालम) जैसी फिल्मों को भारत के 3,200 से अधिक कस्बों और शहरों में देखा गया। इसके अलावा 150 से अधिक देशों में भी इन फिल्मों को पसंद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं