लाइव न्यूज़ :

प्रियंका, कैटरीना, आलिया के साथ फिल्म बनाएंगे फरहान अख्तर

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:08 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त अभिनेता एवं फिल्मकार फरहान अख्तर ने अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म बनाने की मंगलवार को घोषणा की ।

फरहान ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिसका नाम ‘जी ले जरा’’ होगा। इस फिल्म का निर्माण फरहान तथा रितेश सिधवानी की निर्माण कम्पनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ और जोया अख्तर तथा रीमा कागती की ‘टाइगर बेबी’ के बैनर तले किया जाएगा।

फरहान अख्तर (47) ने फिल्म ‘दिल चाहता है’ के साथ निर्देशन जगत में कदम रखा था और इस फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर ही उन्होंने इस नई फिल्म की घोषणा की।

फरहान ने कहा, ‘‘ नई फिल्म की घोषणा करने के लिए ‘दिल चाहता है’ के 20 साल पूरे होने से अच्छा अवसर कोई और नहीं हो सकता था। प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ 2022 में फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग शुरू करेंगे।’’

फरहान ने आखिरी बार 2011 में आई फिल्म ‘डॉन-2’ का निर्देशन किया था। फिल्म ‘जी ले जरा’ की कहानी जोया, फरहान और रीमा मिलकर लिखेंगे। फिल्म के 2023 में रिलीज होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए