लाइव न्यूज़ :

फरहान अख्तर ने की मुक्केबाज सतीश कुमार की तारीफ

By भाषा | Updated: August 2, 2021 12:33 IST

Open in App

मुंबई, दो अगस्त अभिनेता फरहान अख्तर ने तोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाज सतीश कुमार के शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को उनकी तारीफ की। कुमार ने माथे और ठुड्डी पर कई टांके लगने के बावजूद मौजूदा विश्व चैंपियन बखोदिर जलोलोव से मुकाबला किया।

कुमार को प्री-क्वार्टर फाइनल के दौरान माथे और ठुड्डी पर दो गहरे कट लगे थे। उन्होंने अपना अगला मुकाबला उज्बेक सुपरस्टार जलोलोव के खिलाफ लड़ने का फैसला किया। 32 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज चेहरे पर 13 टांके लगने के बावजूद रिंग में उतरे थे, हालांकि रविवार को ओलंपिक खेल के क्वार्टरफाइनल से वह बाहर हो गए।

अख्तर ने अपनी हालिया फिल्म ‘तूफान’ में एक मुक्केबाज की भूमिका निभाई है। उन्होंने कुमार के असाधारण प्रदर्शन की ट्विटर पर सराहना की। अख्तर ने ट्वीट किया, ‘‘मुक्केबाज सतीश कुमार की जोर शोर से हौसला अफजाई करें, उन्होंने दुनिया को दिखाया कि सच्चे प्रतियोगी किस चीज से बनते हैं। आप पर गर्व है भाई।’’

कुमार दो बार के एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता और कई बार के राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं। उन्होंने ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के पहले सुपर हैवीवेट थे। फुटबॉलर से बॉक्सर बने 27 वर्षीय जलोलोव ने प्रतिस्पर्धा के अंत में प्रशंसा में सिर हिलाकर अपने प्रतिद्वंद्वी की बहादुरी को स्वीकार किया। जलोलोव ने अपने पहले ओलंपिक खेलों में पदक हासिल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल