लाइव न्यूज़ :

लोकल ट्रेनों का बढ़ा किराया, रेलवे ने कहा- गैरजरूरी यात्राओं को रोकने के लिए लिया फैसला

By अनुराग आनंद | Updated: February 25, 2021 09:20 IST

भारतीय रेलवे ने पहले चुपके से कम दूरी की यात्री ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। फिर विपक्ष द्वारा सवाल खड़े किए जाने के बाद सफाई देते हुए कहा कि कोरोनाकाल में शॉर्ट डिस्टेंस ट्रेन में बेवजह सफर करने वालों की भीड़ को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब रेल यात्रियों को 25 रुपये की दूरी के लिए 55 रुपये किराया भरना होगा।किराया बढ़ाए जाने पर रेलवे ने सफाई देकर जो तर्क दिया, उसपर आमलोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

नई दिल्ली:कोरोना वायरस महामारी की वजह से आर्थिक संकट से किसी तरह जीवन गुजार रहे आम लोगों की समस्या को कम करने के बजाय भारतीय रेलवे ने और बढ़ा ही दिया है।

बता दें कि पेट्रोल व डीजल के बढ़ रहे दाम के बीच अब भारतीय रेल ने कम दूरी की ट्रेनों के किराए को बढ़ाने का फैसला किया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, इस मामले में विपक्ष के हंगामे के बाद भारतीय रेल ने सफाई देते हुए कहा कि कोरोनाकाल में शॉर्ट डिस्टेंस ट्रेन में गैर-जरूरी भीड़ बढ़ने से रोकने के लिए किराये में बढ़ोतरी की गई है। अब लोकल ट्रेनों से यात्रा के लिए ज्यादा किराया देना होगा।

लोकल ट्रेनों के किराये में दोगुना तक बढ़ोतरी-

रेलवे ने लोकल ट्रेनों के किराये में दोगुना तक बढ़ोतरी कर दी है। अब यात्रियों को 25 रुपये की दूरी के लिए 55 रुपये किराया भरना होगा। वहीं, 30 रुपये की जगह अब 60 रुपया किराया वसूला जाएगा। 

30-40 किमी तक का सफर करने वाले यात्रियों पर बढ़ेगी बोझ-

भारतीय रेलवे ने कहा कि कुल संख्‍या की सिर्फ 3 फीसदी ट्रेनों के लिए किराये में बढ़ोतरी की गई है। किराये में की गई इस बढ़ोतरी की मार हर दिन 30-40 किमी तक का सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगी।

राहुल गांधी ने बढ़ाए गए रेलवे किराए पर उठाए सवाल- 

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कम दूरी के सफर पर रेलवे की ओर से किराये में की गई इस वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने ट्वीट किया कि कोविड-19 आपदा आपकी, अवसर सरकार का, पेट्रोल-डीजल-गैस-ट्रेन किराया। मध्यवर्ग को बुरा फंसाया, लूट ने तोड़ी जुमलों की माया! 

लोगों ने सोशल मीडिया पर रेलवे के तर्क पर उठाए सवाल-

किराया बढ़ाए जाने पर रेलवे ने सफाई देकर जो तर्क दिया है वह आम लोगों को समझ नहीं आ रहा है। लोगों ने रेलवे के तर्क को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए हैं। 

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरसपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी