लाइव न्यूज़ :

मुंबई हवाई अड्डे , मुंबई पुणे मार्ग पर प्रीपैड एसी और गैर एसी टैक्सियों का किराया बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:09 IST

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर मुंबई मेट्रोपोलिटन रिजन ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी (एमएमआरटीए) ने यहां हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू टर्मिनलों पर संचालित प्रीपैड टैक्सियों एवं मुंबई -पुणे मार्ग पर चलने वाली कैब के किराये में संशोधन (वृद्धि) को मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एमएमआरटीए द्वारा मंजूर दरों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय टर्मिनलों पर प्रीपैड काली एवं पीली टैक्सियों का पहले छह किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया 127 रूपये होगा और घरेलू टर्मिनल पर ऐसी टैक्सियों का पहले चार किलोमीटर का किराया 85 रूपये होगा।

न्यूनतम किराये के बाद, अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू टर्मिनलों के बाहर परिचालित प्रीपैड टैक्सियों का किराया हर दो किलोमीटर पर बदलेगा । पूर्व आईएएस अधिकारी आर खटुआ की अगुवाई वाले पैनल ने यह भी कहा है कि इन कैब को 10-25 फीसद प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी और दूरी के स्लैब के साथ घटती जाएगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ मुंबई पुणे मार्ग पर गैर एसी और एसी कैब में प्रति व्यक्ति संशोधित किराया क्रमश : 450 और 525 रूपये होगा। हाल में एमएमआरटीए की बैठक में तत्काल प्रभाव से किराया वृद्धि का फैसला किया गया। इन वर्गो के लिए किराया संशोधन लंबित था क्योंकि मुंबई में कैब का किराया एक मार्च को ही बढ़ा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे