लाइव न्यूज़ :

फराह खान, विक्रांत मेस्सी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुए

By भाषा | Updated: December 28, 2020 16:36 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर कोरियोग्राफर निर्देशक फराह खान और अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने सोमवार को बताया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक किया गया है और इन्हें ठीक किया जा रहा है।

फराह खान ने बताया कि उनके ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक किया गया था और पति शिरीष कुंदर की मदद से वह इंस्टाग्राम अकाउंट को बहाल करने में सफल रही। खान के पति शिरीष कुंदर भी निर्देशक हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘मेरा ट्विटर अकाउंट बीते शाम हैक हो गया। अगर आपको मेरे ट्विटर अकाउंट से कोई मैसेज या जवाब मिलता है तो कृपया उसे क्लिक नहीं करें क्योंकि संभव है यह आपके अकाउंट को हैक करने के इरादे से इस्तेमाल किया गया हो।’’

‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक ने अपने फॉलोअर्स को सतर्क रहने को कहा।

फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘यह सच है। मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया था। कृपया सावधान रहें। कम्प्यूटर इंजीनियर शिरीष कुंदर की मदद से मैं इसे ठीक कर पाई हूं। उम्मीद है जल्द ही ट्विटर अकाउंट भी काम करने लगेगा।’’

वहीं अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की सूचना दी।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘‘मेरे फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गए थे। अगर आपको कोई संदेश या जवाब मिला हो तो कृपया उसे नजरअंदाज करें। हमलोग इस पर काम कर रहे हैं।’’

हाल में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और इंटीरियर डिजाइनर सुजेन खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे