लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब पर गडकरी के वीडियो का इंतजार करते हैं प्रशंसक, लाखों रूपये में होती है कमाई

By भाषा | Updated: September 19, 2021 11:43 IST

Open in App

नागपुर, 19 सितंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक सहायक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को यूट्यूब से रॉयल्टी के रूप में पर्याप्त धनराशि मिलती है क्योंकि उनके फॉलोअर्स बहुत ज्यादा है जो हमेशा विभिन्न मुद्दों पर उनकी बेबाक राय के लिए नए वीडियो का इंतजार करते रहते हैं।

दरअसल गडकरी ने शुक्रवार को कहा था कि यूट्यूब पर डाले गये उनके व्याख्यानों के वीडियो की रॉयल्टी के रूप में उन्हें हर महीने चार लाख रुपये मिलते हैं। महामारी के दौरान यूट्यूब पर डाले गये उनके वीडियो को देखने वालों की संख्या काफी बढ़ी है। इस संबंध में उनके सहायक ने कहा कि यूट्यूब से कमाई हमेशा उतनी नहीं होती जितनी मंत्री ने बतायी है लेकिन यह बड़ी मात्रा में होती है।

उनके सहायक ने कहा कि गडकरी हर दिन नागपुर और दिल्ली में अपने आवासों से पांच से सात ‘वेबीनार’ को संबोधित करते हैं और उन्होंने महामारी के दौरान ऐसे करीब 1,500 डिजिटल व्याख्यान दिए।

उन्होंने बताया कि पहली बार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगने के तुरंत बाद गडकरी ने वीडियो लिंक के जरिए विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करना शुरू कर दिया था। दो अप्रैल 2020 से लेकर अब तक वह ऐसे करीब 1,500 कार्यक्रमों का हिस्सा बने जिससे वह देश और विदेश में करोड़ों लोगों तक पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री के ट्वीटर पर 92 लाख, फेसबुक पर 16 लाख, इंस्टाग्राम पर 13 लाख और यूट्यूब पर दो लाख फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर डाले जाने वाले वीडियो से उन्हें मोटी कमाई में मदद मिली।

गडकरी के सहायक ने बताया कि वह हर विषय पर ऑनलाइन चर्चा करते हैं। वह भोजन पकाने पर भी उतनी ही रुचि के साथ बोलते हैं जितनी कि एक्सप्रेसवे पर। खाने-पीने के शौकीन गडकरी ने कहा था कि उन्होंने महामारी के दौरान घर पर खाना पकाना शुरू किया था।

उन्होंने 2015 में यूट्यूब चैनल शुरू किया था लेकिन यह महामारी के दौरान ज्यादा सक्रिय हुआ। उनके भाषणों, संवाददाता सम्मेलनों और मीडिया से की बातचीत को हजारों दर्शकों ने देखा।

उनके सहायक ने बताया कि गडकरी को महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय संगठनों, विश्वविद्यालयों ने भाषण देने के लिए आमंत्रित किया था और उन सभी वीडियो को उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया।

नागपुर के दो पत्रकार राहुल पांडे और सरिता कौशिक ऐसे करीब 500 वेबीनार देखने के बाद ‘अनमास्किंग इंडिया’ नाम से एक किताब ला रहे हैं। उनका कहना है कि इस किताब में आत्मनिर्भर भारत पर गडकरी द्वारा रखे गए शानदार विचारों का संग्रह होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल