लाइव न्यूज़ :

कोटीगोब्बा-3 के रिलीज में विलंब होने पर प्रशंसकों ने कर्नाटक के सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:49 IST

Open in App

विजयपुरा (कर्नाटक), 14 अक्टूबर कन्नड़ अभिनेता के. सुदीप के उन्मादी प्रशंसकों ने उनकी हालिया फिल्म कोटीगोब्बा-3 के रिलीज में विलंब होने पर बृहस्पतिवार को कर्नाटक के कुछ सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की।

हिंसा से चिंतित फिल्म निर्माता सुरप्पा बाबू और सुदीप ने प्रशंसकों से वीडियो संदेश में अपील की कि सिनेमा थियेटर में तोड़फोड़ नहीं करें और कहा कि फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। सुदीप की फिल्म का पहला शो देखने के लिए बेताब दर्शक राज्य के कई हिस्से में आज सुबह से ही सिनेमा हॉल के बाहर कतार में लगे दिखाई दिए। उन्हें तब निराशा हुई जब पता चला कि फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

कुछ प्रशंसक इससे क्षुब्ध हो गए और यहां थियेटर का लोहे का गेट तोड़ दिया और पथराव भी किया। राज्य के कुछ थियेटर में हिंसा की खबर पर बाबू ने कहा, ‘‘...मेरी फिल्म कोटीगोब्बा-3 आज रिलीज नहीं हो सकी क्योंकि मेरे साथ छल हुआ। कई कारण हैं...कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ षड्यंत्र किया है। फिल्म कल सुबह छह बजे रिलीज होगी। कृपया मुझे माफ कर दें। मेरी गलती नहीं है।’’

प्रशंसकों से थियेटर में तोड़फोड़ नहीं करने और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए सुदीप ने कहा, ‘‘मैंने बाबू का वीडियो संदेश देखा। मैं अच्छी तरह जानता हूं कि किसने आपके (बाबू) खिलाफ षड्यंत्र किया। समय ही उन्हें जवाब देगा (बाबू के विरोधियों को)।’’

कोटीगोब्बा-3 में मैडोना सेबेस्टियन, अशिका रंगनाथ, श्रद्धा दास और आफताब शिवदासानी ने भी अभिनय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग