लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः प्रसिद्ध लेखक शैलेन्द्र उपाध्याय का दिल्ली में निधन

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 16, 2020 17:54 IST

उदयपुर आकाशवाणी, जयपुर, नई दिल्ली दूरदर्शन में अधिकारी रहे शैलेन्द्र उपाध्याय का राजस्थान के जलियांनवाला बाग- मानगढ़ धाम को, पहली जीरो बजट फिल्म- तण वाटे को, देश-प्रदेश में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान था.

Open in App

राजस्थान के बांसवाड़ा जैसे छोटे शहर से निकल कर लेखन, साहित्य, निर्देशन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम मेघालय के पूर्व राज्यपाल हरिदेव जोशी के भांजे शैलेन्द्र उपाध्याय का नई दिल्ली में निधन हो गया. यह दुःखद समाचार मिलते ही दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारी, सिप्रा के पूर्व अध्यक्ष गोपेंद्र नाथ भट्ट एवं अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे. बांसवाड़ा में गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया.

शैलेन्द्र उपाध्याय नई दिल्ली में दूरदर्शन के किसान चैनल में वरिष्ठ अधिकारी थे, जिन्हें गत सोमवार को उनके दिल्ली स्थित किराए के मकान में बेहोशी की अवस्था में पाया जाने पर एम्स ले जाया गया, लेकिन मंगलवार को उनका निधन हो गया. वहां से पोस्टमार्टम के पश्चात उनकी पार्थिव देह को पैतृक निवास बांसवाड़ा के लिए रवाना किया गया.

उल्लेखनीय है कि उदयपुर आकाशवाणी, जयपुर, नई दिल्ली दूरदर्शन में अधिकारी रहे शैलेन्द्र उपाध्याय का राजस्थान के जलियांनवाला बाग- मानगढ़ धाम को, पहली जीरो बजट फिल्म- तण वाटे को, देश-प्रदेश में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान था.

राजस्थान स्वायत सेवा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष दिनेश जोशी, वरिष्ठ भ्राता सुरेश जोशी, वरिष्ठ आईएएस डॉ.विश्वास मेहता, पीडब्लूडी के पूर्व मुख्य अभियंता महेश पण्ड्या, रिलायंस समूह के पूर्व वाईस प्रेसिडेंट हरिवल्लभ भट्ट, अमेरिका प्रवासी अशोक भट्ट, वागड़ी फिल्म के अभिनेता भंवर पंचाल, जगन्नाथ तैली आदि ने शैलेन्द्र उपाध्याय के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

टॅग्स :राजस्थानलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं