लाइव न्यूज़ :

मशहूर गायक श्रेया घोषाल बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

By भाषा | Updated: May 22, 2021 18:14 IST

Open in App

मुंबई 22 मई मशहूर गायक श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के घर एक नन्हा मेहमान आया है। श्रेया ने शनिवार को एक बालक को जन्म दिया।

श्रेया ने टि्वटर पर बच्चे के जन्म के बारे में जानकारी दी।

मार्च में ही श्रेया ने खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी थी।

मां बनने की खुशी पर श्रेया ने कहा, " ईश्वर ने आज दोपहर बाद एक बालक के रूप में हमें अमूल्य आशीर्वाद दिया है। इससे पहले ऐसी भावनाएं हमने कभी महसूस नहीं कीं। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं।"

मशहूर गायक ने एक वक्तव्य में कहा, " हमारे नन्हें मेहमान को अनगिनत आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

श्रेया (आयु 36 वर्ष) ने करीब एक दशक के रिलेशनशिप के बाद 2015 में 37 साल के शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ शादी कर ली थी।

श्रेया ने 2019 में आई फिल्म कलंक के "घर मोरे परदेसिया" जैसे हिट गानों के अलावा धड़क (2018) और बाजीराव मस्तानी (2015) जैसी कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है।

श्रेया ने 2002 में आई फिल्म देवदास के गाने "बैरी पिया" से अपने फिल्म जीवन प्रारंभ किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं