मशहूर रंगकर्मी बंसी कौल का निधन

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:45 IST2021-02-06T20:45:01+5:302021-02-06T20:45:01+5:30

Famous painter Bansi Kaul dies | मशहूर रंगकर्मी बंसी कौल का निधन

मशहूर रंगकर्मी बंसी कौल का निधन

नयी दिल्ली, छह फरवरी प्रख्यात रंगकर्मी बंसी कौल का शनिवार को राजधानी दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

रंग विदूषक संस्था के वरिष्ठ कलाकार फरीद बज्मी ने बताया कि बंसी कौल कैंसर से पीड़ित थे और हाल ही में इस सिलसिले में उनका एक ऑपरेशन भी किया गया था। वह 72 साल के थे।

उन्होंने कहा, ‘‘नवंबर माह के बाद से उनकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। आज सुबह 8.46 बजे दिल्ली के द्वारका में उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को लोधी रोड स्थित शव दाहगृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’’

बंसी कौल राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक रहे। उन्होंने भोपाल में रंग विदूषक के नाम से अपनी संस्था बनाई थी। 1984 से रंग विदूषक ने देश और दुनिया में अपनी नाट्य शैली की वजह से अलग पहचान बनाई।

बंसी कौल देश के प्रख्यात डिजाइनर भी रहे हैं। कौल को 1995 संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार और 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी तथा कालिदास एवं शिखर सम्मान से सम्मानित रंगकर्मी बंसी कौल जी के निधन से बहुत दु:ख हुआ। उन्होंने देश-विदेश में अपनी नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Famous painter Bansi Kaul dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे