लाइव न्यूज़ :

प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:45 IST

Open in App

चेन्नई, 28 दिसंबर ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान की मां करीमा बेगम का सोमवार को यहां निधन हो गया। परिवार के निकटवर्ती सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

रहमान ने अपने ट्विटर पेज पर अपनी मां की तस्वीर साझा की ।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी एवं द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने रहमान की मां के निधन पर शोक जताया है ।

पलानीस्वामी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बीमारी के कारण महान संगीतकार ए आर रहमान की मां करीमा बेगम के निधन की खबर सुन कर दुखी हूं ।’’

मुख्यमंत्री ने रहमान और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में रहमान के यहां तक पहुंचने में उनकी मां की ‘‘बड़ी भूमिका’’ थी ।

संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी बेगम के निधन पर शोक जताया है ।

संगीतकार एवं गायक सलीम मर्चेंट ने कहा, ‘‘आपको हुयी इस क्षति से बेहद दुखी हूं, ए आर । हम दुआ करते हैं कि अम्मा को जन्नत उल फिरदौस नसीब हो।’’

गायिका श्रेया घोषाल ने कहा, ‘‘रहमान सर, यह खबर सुनकर बेहद दुखी हूं । जिन लोगों से मैं मिली हूं उनमें वह सबसे निर्मल एवं स्नेही महिला थी। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करती हूं ।’’

फिल्मकार शेखर कपूर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं जानता हूं कि आपका दिल टूटा है। लेकिन आपकी मां ने आपको एक आंतरिक शक्ति देकर गयी है ... जिसे मैंने लंबे समय से देखा और सराहा है। मजबूत रहो मेरे दोस्त ।’’

संगीतकार थमन, देवी श्री प्रसाद एवं अन्य लोगों ने भी बेगाम के निधन पर शोक जताया ।

मणिरत्नम की फिल्म ‘‘रोजा’’ (1992) से संगीत की यात्रा शुरू करने वाले रहमान ने जल्द ही संगीत के क्षेत्र में विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। इसके बाद उन्होंने एकेडमी अवार्ड, ग्रैमी, बाफ्टा एवं गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता ।

रहमान ने अपनी तमाम सफलताओं का श्रेय अपनी मां को दिया और कहा कि उनकी संगीत यात्रा में उनकी मां प्रेरणास्रोत बनी रहीं और लगातार उनका समर्थन मिला ।

रहमान ने 81 वें एकेडमी अवार्ड में ‘‘स्लमडॉग मिलियनायर’’ के लिये ऑस्कर जीतने के बाद, इसे उन्होंने अपनी मां को समर्पित किया था।

उन्होंने कहा था, ‘‘एक हिंदी (फिल्म का) संवाद है, मेरे पास मां है। इसका मतलब है कि मेरे पास कुछ नहीं है लेकिन मेरी मां है। इसलिये मेरी मां यहां है और उनका आशीर्वाद मेरे साथ है । मेरा साथ देने के लिये मैं उनका आभारी हूं ।’’

इस साल सितंबर में पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में रहमान ने कहा था कि यह उनकी मां का भरोसा था कि वह आज यहां तक पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र