प्रसिद्ध कन्नड़ कवि सिद्धलिंगैया का कोविड के कारण निधन
By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:15 IST2021-06-11T22:15:22+5:302021-06-11T22:15:22+5:30

प्रसिद्ध कन्नड़ कवि सिद्धलिंगैया का कोविड के कारण निधन
बेंगलुरू, 11 जून मशहूर कन्नड़ कवि सिद्धलिंगैया का शुक्रवार को कोविड-19 बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 67 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उन्हें दलित कवि भी कहा जाता था। सूत्रों के अनुसार, वह एक महीने से भी अधिक समय से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और पिछले कुछ समय से वेंटिलेटर पर थे।
उनकी पत्नी भी कोविड से पीड़ित थीं और अब वह उससे उबर गयी हैं। कवि, नाटककार, निबंधकार और दलित कार्यकर्ता सिद्धलिंगैया दलित संघर्ष समिति के संस्थापकों में से एक थे।
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी सहित अन्य लोगों ने सिद्धलिंगैया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।