लाइव न्यूज़ :

मशहूर लोकगायिका सुनंदा पटनायक का 85 वर्ष की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: January 20, 2020 01:04 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई प्रमुख हस्तियों ने दिग्गज गायिका के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Open in App

उड़िया संगीत की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली मशहूर लोकगायिका सुनंदा पटनायक का रविवार का निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। सूत्रों के अनुसार "गुगुमा" के नाम से लोकप्रिय, पटनायक का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

दिग्गज उड़िया कवि बैकुंठनाथ पटनायक की बेटी सुनंदा का जन्म सात नवंबर, 1934 को हुआ था और उन्होंने 14 साल की उम्र में 1948 में कटक के ऑल इंडिया रेडियो से गायन में अपने करियर की शुरुआत की थी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई प्रमुख हस्तियों ने दिग्गज गायिका के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन संगीत के लिए समर्पित कर दिया था और उनके योगदान ने उन्हें अमर बना दिया है। मुख्यमंत्री ने एक संदेश में कहा, "इस महान कलाकार के निधन से भारतीय संस्कृति ने एक उज्ज्वल व्यक्तित्व खो दिया है।” सुनंदा पटनायक के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधान ने कहा कि शास्त्रीय संगीत की दुनिया में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी