लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बाद किसान आंदोलन की मार झेल रहे राजमार्ग पर स्थित मशहूर ढाबे

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, 17 दिसंबर दिल्ली-पंजाब मार्ग पर स्थित ढाबे जो कभी ट्रक चालकों, पर्यटकों और अन्य लोगों से अटे पड़े रहते थे, अब उनके मालिकों का कहना है कि उनकी आय 90 प्रतिशत तक घट गई है।

पहले कोरोना वायरस महामारी और अब 22 दिन से चल रहे किसान आंदोलन के कारण ढाबों पर दोहरी मार पड़ी है।

दिल्ली से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर तक को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 44, अपने ढाबों के लिए प्रसिद्ध है जहां लोग कमर ही सीधी नहीं करते बल्कि परांठे, दाल मखनी और चाय का भी लुत्फ लेते हैं।

आज इन ढाबों में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटका है।

ढाबे के मालिकों का कहना है कि राजमार्ग के 10-12 किलोमीटर लंबे रास्ते पर हजारों किसानों के प्रदर्शन के कारण उनकी आय में बेहद कमी आई है।

‘रसोई ढाबा’ चलाने वाले संजय कुमार सिंह कहते हैं, “आपको यहां कोई दिखाई दे रहा है? 26 नवंबर को जब किसान सिंघू बॉर्डर पर पहुंचे तभी से यह स्थिति बरकरार है।”

उन्होंने कहा, “हमने सोचा था कि किसानों का विरोध प्रदर्शन दो तीन दिन चलेगा। अब हमें नहीं पता कि यह कब तक चलेगा। हमारी आय 90 प्रतिशत तक घट गई है। मैं कर्मचारियों को पूरा वेतन भी नहीं दे पाउंगा। मैं कर्मचारियों को घर भी नहीं भेज सकता।”

ढाबे पर काम करने वाले 37 वर्षीय कर्मचारी गोपाल भीम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा, “पहले कोरोना वायरस था। अब किसानों का आंदोलन। यह साल बहुत खराब रहा।”

उन्होंने कहा कि ढाबों की जगह अब लंगर ने ले ली है जो प्रदर्शन स्थल पर लगे हैं।

लगभग साढ़े तीन किलोमीटर दूर ‘ढाबा बॉलीवुड’ में भी कोई ग्राहक नहीं है।

अमूमन, साल के इस समय क्रिसमस या नववर्ष के अवसर पर ढाबा रंगीन प्रकाश से सजाया जाता था, विशेष पकवान बनाए जाते थे और संगीत का कार्यक्रम रखा जाता था।

ढाबे के प्रबंधक राज कुमार दहिया ने कहा, “इस साल कुछ भी नहीं है। अब यह जगह शांत है।”

ढाबे के मालिक की आय 70 प्रतिशत तक घट गई है और मार्च में जहां 125 कर्मचारी थे वह अब 50 रह गए हैं।

दहिया ने कहा, “दिल्ली से हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल जाने वाले लोग यहां आते थे। अब यह सड़क बंद हो गई है। यातायात को सोनीपत के बहालगढ़ गांव से मोड़ दिया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “पहले कोरोना वायरस था अब यह किसान आंदोलन है। यह कठिन समय है।”

इसी प्रकार सिंघू से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ‘गोल्डन हट’ ढाबा जून में खुला था और अब इसकी बिक्री 50 प्रतिशत तक घट गई है।

ढाबे के महाप्रबन्धक सचिन कपूर ने कहा, “कोविड-19 ने हमारी शुरुआत खराब कर दी। हमारी हालत में सुधार होना शुरू ही हुआ था कि आंदोलन चालू हो गया।”

कपूर ने किसानों के लिए शौचालय, आराम करने की सुविधा और खाने पर छूट भी मुहैया कराई है।

इसके अलावा कई अन्य ढाबों पर ग्राहकों की कमी से उनकी वित्तीय स्थिति बेहद खराब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह