प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट विकास सबनीस का निधन, बाल ठाकरे को मानते थे आदर्श

By भाषा | Published: December 28, 2019 12:16 PM2019-12-28T12:16:32+5:302019-12-28T12:46:18+5:30

Famous cartoonist Vikas Sabnis died, Shivsena's Bal Thackeray considered ideal | प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट विकास सबनीस का निधन, बाल ठाकरे को मानते थे आदर्श

प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट विकास सबनीस का निधन, बाल ठाकरे को मानते थे आदर्श

Highlightsकार्टूनिस्ट विकास सबनीस का शुक्रवार को निधन हो गया। वह शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को अपना आदर्श मानते थे।

दिग्गज कार्टूनिस्ट विकास सबनीस का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह 69 साल के थे। सबनीस के घर में पत्नी और एक बेटा है। 12 जुलाई, 1950 को जन्में सबनीस ने मुंबई के जे जे स्कूल ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई की थी।

वह प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण और शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को अपना आदर्श मानते थे।

ठाकरे राजनीतिक व्यंग्य पर आधारित साप्ताहिक पत्रिका ‘मार्मिक’ के लिए कार्टून बनाते थे। हालांकि, अपनी बढ़ती राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के कारण उन्होंने बाद में ये जिम्मेदारी सबनीस को सौंप दी। 12 साल तक वहां काम करने के बाद, सबनीस एक मराठी दैनिक अखबार 'लोकसत्ता' से जुड़ गए।

 

English summary :
Legendary cartoonist Vikas Sabnis died on Friday. He was ill for long time. He was 69 years old.


Web Title: Famous cartoonist Vikas Sabnis died, Shivsena's Bal Thackeray considered ideal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे