लाइव न्यूज़ :

मशहूर वास्तुकार विक्रम लाल का निधन

By भाषा | Updated: December 28, 2020 01:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर पटना में प्रतिष्ठित बुद्ध स्मृति पार्क को डिजाइन करने वाले प्रख्यात वास्तुकार विक्रम लाल का ब्रसेल्स में निधन हो गया है। उनके परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी।

बौद्ध वास्तुकला के लेखक और विद्वान लाल दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर को डिजाइन करने वाली टीम का हिस्सा थे और भारतीय शास्त्रीय संगीत के जानकार भी थे।

उनके 85 वर्षीय पिता जे के लाल ने कहा कि उनके निधन से हम टूट गए हैं।

दिल्ली से संचालित विरासत संजोने वाले संगठन इनटैक के पटना अध्याय के संयोजक उनके पिता ने कहा,"वह हाल ही में मुझे देखने के लिए भारत आया था क्योंकि मैं अस्पताल में भर्ती था, और फिर वह ब्रसेल्स लौट गया। वह तब ठीक था।”

सोशल मीडिया पर वास्तुकार के लिए संवेदना व्यक्त की जा रही है।

पारिवारिक मित्र ने बताया कि आज सुबह टहल रहे थे तभी हृदय संबंधी उन्हें समस्या हुई और उनका निधन हो गया।

मूल रूप से पटना के रहने वाले लाल दिल्ली के लाल ऐंड एसोसिएट फर्म में प्रधान वास्तुकार और साझेदार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अगर मेरा बेटा पाकिस्तान से संबंध रखे, तो मैं उसे अस्वीकार कर दूँगा': हिमंत सरमा का बड़ा दावा

भारतMaharashtra civic polls: 29 नगर निकाय, 2,869 सीट, 3.84 करोड़ मतदाता और 15 जनवरी को मतदान, 23 दिसंबर से नामांकन शुरू, सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों में गठबंधन पर रार

भारतबिहार शीतलहरः पटना में 8वीं तक सभी विद्यालय 26 दिसंबर तक बंद, कक्षा नौवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक

क्राइम अलर्टफर्जी रिश्तेदार बनकर शादी में जाना और माल पर हाथ साफ करना?, 32 लाख रुपये के 262 ग्राम सोने आभूषण जब्त, चोरी करने में माहिर महिला चोरनी?

कारोबारकचरे से बनेगा ग्रीन हाइड्रोजन: ग्रेटर नोएडा बनेगा देश का ऊर्जा हब, हर दिन होगा एक टन उत्पादन

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावः 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ऐलान, राज और उद्धव ठाकरे कितने सीट पर लड़ेंगे BMC चुनाव

भारतकौन हैं सदानंद डेट? NIA प्रमुख को भेजा गया वापस, संभाल सकते हैं महाराष्ट्र के DGP का पद

भारतVinod Kumar Shukla passes away: प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

भारतUP: विधानसभा परिसर में सपा विधायकों ने ट्रैक्टर और गन्ने के साथ किया प्रदर्शन

भारतजूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास हमारी प्राथमिकताः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय