लाइव न्यूज़ :

दिवगंत सरकारी कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों की फैमिली पेंशन बढ़ाई जाएगी: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: August 8, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों और पेंशनधारकों की ‘फैमिली पेंशन’ में उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे बच्चों के सम्मान और उनकी देखभाल पर जोर दिया था और यह निर्णय उसी के अनुरूप है। कार्मिक राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि इस निर्णय से दिव्यांग बच्चे बेहतर आर्थिक स्थिति और सुविधाजनक रूप से जीवन बिता सकेंगे क्योंकि उन्हें विशेष चिकित्सकीय देखभाल तथा वित्तीय सहायता की जरूरत होती है।

मंत्री ने कहा कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियमावली 1972 के तहत पेंशनधारक की ‘फैमिली पेंशन’ और दिवंगत सरकारी कर्मचारी के भाई बहन या बच्चे की आय के नियम की पात्रता में ढील देने के लिए निर्देश जारी किये गए हैं। सिंह ने कहा कि सरकार का मानना है कि फैमिली पेंशन के लिए पात्रता के वास्ते आय का नियम परिवार के अन्य सदस्यों के मुकाबले दिव्यांग बच्चे या भाई बहन के मामले में लागू नहीं हो सकता।

सिंह ने कहा कि सरकार ने दिव्यांग बच्चे या सहोदर के मामले में फैमिली पेंशन की पात्रता के वास्ते आय के नियम की समीक्षा की है और निर्णय लिया गया है कि उनके मामले में घोषित फैमिली पेंशन की राशि दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां