लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म पीड़िता को खुदकुशी के लिये उकसाने के मामले में आरोपी के परिजन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 5, 2021 11:41 IST

Open in App

संभल, पांच मार्च उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक 21 वर्षीय कथित दुष्कर्म पीड़ित युवती ने अपने घर में कथित रूप से दुपट्टे से फांसी लगा ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मरने वाली लड़की के परिवार के लोगों ने व्यक्ति के परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने आरोपी के माता पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

जिला पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के पुरा गांव में बृहस्पतिवार को एक युवती ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली । उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ आशीष नामक युवक ने दुष्कर्म किया और मामले में बहजोई थाने में 27 जनवरी को बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया था ।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर तीन फरवरी को जेल भेज दिया गया ।

उन्होंने बताया कि लड़की के परिजन का आरोप है कि उनकी बेटी पर आरोपी के परिवार के लोग मामले को वापस लेने का दबाब बना रहे थे जिसके चलते वह मानसिक तनाव में रहने लगी और आत्महत्या कर ली ।

इस मामले में आरोपी युवक के पिता, मां और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही आरोपियों राजेंद्र कुमार, श्रीवटी और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां